डीएसटीपीएस में मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

डीएसटीपीएस में मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

"मुंशी प्रेमचंद भारतीय समाज की संवेदनाओं, मानवीय मूल्यों और सामाजिक चेतना के सशक्त हस्ताक्षर हैं।"

— अनिल कुमार जैन, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान

दुर्गापुर : 31 जुलाई, 2026 को राजभाषा कार्यान्वयन उपसमिति, डीएसटीपीएस, डीवीसी के तत्वावधान में ‘मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह-सह-पुरस्कार वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन 'दिव्यज्योति भवन' के ट्रेनिंग हॉल में किया गया। समारोह का शुभारंभ मंगल दीप प्रज्ज्वलन एवं मुंशी प्रेमचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान व अध्यक्ष (राभाका उपसमिति) श्री अनिल कुमार जैन, वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुकदेव खाँ, महाप्रबंधक श्री राजेश कुमार लायेक, उप महाप्रबंधक श्री ऋषिकेश कुमार एवं श्री श्रीकांत गेडेला सहित उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नमन अर्पण किया।

विचार अभिव्यक्ति:

मुंशी प्रेमचंद जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए परियोजना प्रधान श्री अनिल कुमार जैन ने कहा कि हिंदी साहित्य के महान कथाकार, 'उपन्यास सम्राट' और 'कलम के सिपाही' मुंशी प्रेमचंद भारतीय समाज की संवेदनाओं, मानवीय मूल्यों और सामाजिक चेतना के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उन्होंने अपनी कहानियों और उपन्यासों के माध्यम से समाज के हर वर्ग—चाहे वह किसान हो, मजदूर हो या कोई आम इंसान—की भावनाओं और संघर्षों को बहुत ही सादगी से उकेरा है। उन्होंने सभी से अपील की कि आज के दिन हम यह संकल्प लें कि प्रेमचंद जी की तरह हम भी अपने कार्य में ईमानदारी, संवेदनशीलता और सच्चाई को बनाए रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन हिंदी अधिकारी मो. इस्माईल मियाँ द्वारा किया गया।

पुरस्कार वितरण:

30 जुलाई, 2026 को आयोजित 'कलम के सिपाही: प्रेमचंद ज्ञान-प्रश्नोत्तरी' प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों एवं निर्णायकों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रथम पुरस्कार (5 विजेता): वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) मो. शमीम अहमद, प्रबंधक (यांत्रिक) श्रीमती सयानी भौमिक, प्रबंधक (विद्युत) काशिफ रिज़वी, कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) श्री आकाश दीप तथा सहायक नियंत्रक (यांत्रिक) श्री सुभाशीष दास।

द्वितीय पुरस्कार (4 विजेता): प्रबंधक (सी व आई) श्रीमती सतरूपा मुखर्जी, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती पारिजात चक्रवर्ती, सहायक नियंत्रक (यांत्रिक) श्री हरि शंकर कुमार हरि तथा कार्यपालक प्रशिक्षु (मानव संसाधन) सुश्री मोनालिसा नायक।

तृतीय पुरस्कार (3 विजेता): प्रबंधक (रसायन) मो. नसीम जावेद, कार्यपालक (रसायन) श्री बिरजु कुमार तथा कनिष्ठ अभियंता (सी व आई) श्रीमती रुनु सरकार।

सभी विजेताओं को राजभाषा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, निर्णायक मंडल के सदस्यों—उप महाप्रबंधक (यांत्रिक) श्री ऋषिकेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (विद्युत-सतर्कता) श्री विवेक कुमार सिन्हा तथा कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) ग्रेड-1 पीजी श्री सुभाशीष गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।समारोह में परियोजना के बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0